
x
Ahmedabad अहमदाबाद। नीदरलैंड की टीम ने बुधवार को भारत के खिलाफ 17 रन से हार के साथ अपने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अभियान का समापन किया। नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने भारतीय बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि मेजबान टीम के पास निचले क्रम तक जबरदस्त फायरपावर है। बुधवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 6 विकेट खोकर 193 रन बनाने के बाद टीम इंडिया ने नीदरलैंड को 176/7 के स्कोर पर रोककर मैच अपने नाम किया।
आर्यन दत्त ने भारत के खिलाफ 4 ओवरों में महज 19 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। कप्तान ने आर्यन की तारीफ में कहा, "हमने शुरुआत बहुत अच्छी की। आर्यन को पूरा श्रेय जाता है, वह पिछले कुछ वर्षों से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को कड़ी चुनौती दी। पूरे मैच के दौरान हमें लगा कि हम मुकाबले में बने हुए हैं।"
भारतीय टीम 15 ओवरों के खेल तक 4 विकेट खोकर सिर्फ 118 रन ही बना सकी थी। इसके बाद शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए भारत को 193 के स्कोर तक पहुंचाया। नीदरलैंड के कप्तान ने स्वीकारा है कि भारतीय बल्लबाजों में जबरदस्त क्षमता है।
उन्होंने कहा, "हमें पता है कि उनके (भारत) पास निचले क्रम तक जबरदस्त फायरपावर है। ऐसे में 14–15 ओवर तक उन्हें काबू में रखना वाकई शानदार था। शायद कुछ मौके छूट गए, कहीं-कहीं निष्पादन में कमी रही और ऐसे खिलाड़ी आपको उसकी कीमत वसूल करवा देते हैं। हमें मालूम था कि लगातार विकेट लेने होंगे। 16वें ओवर में उनके चार विकेट गिर गए थे, यानी उनके पास विकेट बचे हुए थे, और अंत में उन्होंने कुछ ओवर्स में तेजी से रन बटोरे।"
नीदरलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 4 मैच खेले, जिसमें 1 जीत के साथ यह टीम ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर रही। कप्तान ने कहा, "भारत आकर आप हमेशा बहुत कुछ सीखते हैं क्योंकि परिस्थितियां अलग होती हैं, मैदान छोटे होते हैं, विकेट काफी सपाट होते हैं, दर्शक और माहौल भी अलग होता है। टीम के तौर पर हम कई चरणों में अच्छे रहे, लेकिन अहम पलों में चूक गए। एक टीम के रूप में हम बड़े पलों में अच्छा खेलने पर गर्व करते हैं। हमने काफी अच्छा क्रिकेट खेला, लेकिन कुछ क्षण ऐसे थे जहां हम चूक गए। जब आप सिर्फ चार मैच खेलते हैं, तो उन पलों को भुनाना बेहद जरूरी होता है।"
Tagsअहमदाबादटी20 वर्ल्ड कप 2026नीदरलैंडस्कॉट एडवर्ड्सआर्यन दत्तशिवम दुबेहार्दिक पंड्यानरेंद्र मोदी स्टेडियमजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





