खेल
टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में भारत का पलड़ा भारी, सिर्फ एक मैच ही जीता पाकिस्तान
jantaserishta.com
20 Sept 2025 4:07 PM IST

x
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में दूसरी बार भारत-पाकिस्तान की टीमों के बीच हाई-वोल्टेज मैच खेला जाना है। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को आयोजित होगा। भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में अब तक चार मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने 3 मैच अपने नाम किए हैं।
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों देशों के बीच एशिया कप (टी20 फॉर्मेट) के कुल तीन मैच खेले गए हैं, जिसमें 2 मुकाबले टीम इंडिया ने जीते। आइए, मैच-दर-मैच दोनों देशों के बीच टी20 फॉर्मेट के एशिया कप का इतिहास जानते हैं।
27 फरवरी 2016 : भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में पहली बार टी20 फॉर्मेट का एशिया कप खेला था, जिसमें पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन टीम 17.3 ओवरों में महज 83 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 15.3 ओवरों में महज 5 विकेट खोकर मैच अपने नाम किया।
28 अगस्त 2022 : भारत ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान को एक बार फिर 5 विकेट से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम 19.5 ओवरों में 147 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 19.4 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया।
4 सितंबर 2022 : इस बार पाकिस्तान ने पिछली दो हार का बदला लिया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। उसने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 181 रन बनाए।
इसके जवाब में मोहम्मद रिजवान (71) और मोहम्मद नवाज (42) की शानदार पारियों के दम पर पाकिस्तान ने 19.5 ओवरों में 5 विकेट शेष रहते जीत दर्ज कर ली। 14 सितंबर 2025 : लगातार तीसरी बार टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में भारत-पाकिस्तान की टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने थीं।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खराब शुरुआत के बाद 9 विकेट खोकर 127 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 15.5 ओवरों में 7 विकेट शेष रहते आसान जीत दर्ज की।
Tagsटी20 फॉर्मेट के एशिया कप में भारत का पलड़ा भारीटी20 फॉर्मेटएशिया कपIndia has the upper hand in the T20 format Asia CupT20 formatAsia Cup
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





