कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दूसरा मेडल, आया ब्रॉन्ज, गुरुराज पुजारी ने किया कमाल

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: वेटलिफ्टर गुरुराज पुजारी (Gururaja Poojary) ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को दूसरा मेडल दिला दिया है। पुजारी ने 61 किलोग्राम के इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। उन्होंने कुल 269 किलोग्राम भार उठाया। गुरुराज ने क्लीन एंड जर्क में अपने दूसरे प्रयास में 148 किलोग्राम भार उठाया। पुजारी ने इसके बाद अपने तीसरे प्रयास में 151 kg उठाकर मेडल पर कब्जा कर लिया। पुजारी से पहले पहले वेटलिफ्टर संकेत महादेव सरगर (Sanket Mahadev Sargar) ने मेंस 55 किलो भारोत्तोलन स्पर्धा में दिलाया।
#CommonwealthGames | Weightlifter Gururaj Poojary wins a bronze medal for India in the Men's 61 Kg weight category with a total of 269 Kg. pic.twitter.com/GdLLmoi5ZP
— ANI (@ANI) July 30, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





