खेल

चौथे दिन शूट‍िंंग में भारत को एक गोल्ड और एक सिल्वर

jantaserishta.com
27 Sept 2023 9:48 AM IST
चौथे दिन शूट‍िंंग में भारत को एक गोल्ड और एक सिल्वर
x
हांगझोऊ: चीन के हांगझोऊ में एशियाई खेलों की महिला 25 मीटर पिस्टल प्रतिस्‍पर्धा में भारतीय टीम ने बुधवार को स्वर्ण पदक जीता, जबकि 50 मीटर राइफल 3-पोजीशन महिला टीम ने रजत पदक अपने नाम किया।
25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की मजबूत तिकड़ी ने सटीक निशाना लगाते हुये रैपिड राउंड के बाद कुल 1,759 का स्कोर बनाया और चीन तथा दक्षिण कोरिया को हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया। चौथे दिन की शुरुआत स‍िल्वर मेडल से हुई। सिफ्त समरा, आशी चौकसे और मानिनी कौशिक की तिकड़ी 50 मीटर राइफल 3-पी टीम स्पर्धा में दूसरे स्‍थान पर रही। चीन ने स्वर्ण पदक जीता जबकि कोरिया गणराज्य को कांस्य पदक मिला। इससे पहले, सिफ्त ने कुल 594 अंक हासिल कर व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन में दूसरा स्थान हासिल किया था, जबकि आशी ने छठे स्थान पर रहकर महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3-पोजीशन फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story