खेल

टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला मेडल, वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर

jantaserishta.com
24 July 2021 12:06 PM IST
टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला मेडल, वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर
x

फाइल फोटो 

टोकयो ओलंपिक में भारत का खुला खाता, मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल. क्लीन एंड जर्क के दूसरे प्रयास में मीराबाई चानू 115 किग्रा वजन उठाने में सफल रहीं. हालांकि वह तीसरे प्रयास में नाकाम रहीं और स्वर्ण पदक की दौड़ से बाहर हो गईं.

ये ऐतिहासिक क्षण है. यह पहली बार है, जब भारत ने ओलंपिक के पहले दिन पदक जीता. मीराबाई चानू ने महिलाओं के 49 किग्रा में रजत पदक जीता. वह भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय हैं.
टोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेलों का आज दूसरा दिन है. दूसरे दिन भारत के कई अहम मुकाबले हैं, जिसमें पदक मुकाबले भी शामिल हैं. इसमें तीरंदाजी, निशानेबाजी बैडमिंटन, हॉकी, जूडो, रोइंग, टेबल टेनिस, टेनिस, वेटलिफ्टिंग शामिल हैं.


तीरंदाजी के क्वॉर्टर फाइनल में दीपिका और प्रवीण की जोड़ी हार गई है. उन्हें कोरियाई जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय तीरंदाजों की जोड़ी तीन के मुकाबले एक ही सेट जीत सकी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story