
x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारतीय क्रिकेट टीम पर न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में बुधवार को पहले वनडे में धीमे ओवर रेट के लिए मैच फीस के 60 फीसदी का जुर्माना लगाया गया है। भारत यह मैच 12 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है।
आईसीसी के मैच रेफरियों के एलीट पैनल के जवागल श्रीनाथ ने भारत पर निर्धारित समय में तीन ओवर पीछे रहने पर यह जुर्माना लगाया है।
आईसीसी के अनुसार हर ओवर के लिए मैच फीस के 20 प्रतिशत का जुर्माना लगाया जाता है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपना अपराध और सजा को स्वीकार कर लिया है इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी।
मैदानी अम्पायर अनिल चौधरी और नितिन मेनन, तीसरे अम्पायर के एन अनन्तपद्मनाभन और चौथे अम्पायर जयरामन मदनगोपाल ने ये आरोप लगाए हैं।
तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 21 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





