खेल
पुरुष हॉकी 5S वर्ल्ड कप क्वालीफायर में भारत की नजर दमदार शुरुआत पर
jantaserishta.com
28 Aug 2023 2:03 PM IST

x
ओमान: भारतीय पुरुष हॉकी टीम सोमवार को ओमान के सलालाह में बांग्लादेश के खिलाफ पुरुष एशियाई हॉकी 5एस वर्ल्ड कप क्वालीफायर में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टूर्नामेंट 29 अगस्त से 2 सितंबर तक खेला जाएगा। भारत को मलेशिया, पाकिस्तान, जापान, ओमान और बांग्लादेश के साथ एलीट पूल में रखा गया है। जबकि चैलेंजर्स पूल में हांगकांग, चीन, इंडोनेशिया, अफगानिस्तान, कजाकिस्तान और ईरान शामिल हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ अपने शुरुआती मुकाबले के बाद, भारत की टक्कर बुधवार को ओमान और पाकिस्तान से होगी। फिर, मलेशिया और जापान के खिलाफ भारतीय टीम गुरुवार को मैदान में होगी। भारतीय पुरुष हॉकी टीम, एफआईएच हॉकी 5एस विश्व कप- 2024 में जगह पक्की करने के लिए शीर्ष तीन में जगह बनाने की उम्मीद के साथ पुरुष एशियाई हॉकी 5एस विश्व कप क्वालीफायर टूर्नामेंट में प्रवेश कर रही है।
बता दें, एफआईएच हॉकी 5एस विश्व कप- 2024 में कुल 16 देश प्रतिस्पर्धा करेंगे। मेजबान देश होने के नाते ओमान ने पहले ही विश्व कप के लिए जगह बना ली है। आखिरी बार, भारतीय पुरुष हॉकी टीम बांग्लादेश के खिलाफ हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी ढाका-2021 के दौरान खेली थी, जहां भारत ने अपने विरोधियों को 9-0 से हराया था।
इस बीच, ओमान के खिलाफ भारत की आखिरी भिड़ंत मेन्स हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2018 में हुई थी, जिसे भारत ने 11-0 से जीता था। भारत की पाकिस्तान के साथ आखिरी भिड़ंत हाल ही में संपन्न हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी चेन्नई-2023 में हुई थी। भारत ने पाकिस्तान पर 4-0 से जीत हासिल की।
मलेशिया के खिलाफ भारत की आखिरी भिड़ंत उसी प्रतियोगिता के फाइनल में हुई थी जहां हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम ने रोमांचक मुकाबले के बाद मलेशिया को 4-3 से हराया था। प्रतियोगिता से पहले बोलते हुए, भारत के कप्तान मनदीप मोर ने प्रतियोगिता के महत्व पर जोर दिया।
"हर खिलाड़ी के लिए, सबसे बड़ा सपना हमेशा विश्व कप में देश का प्रतिनिधित्व करना होता है। यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है और हम 2024 एफआईएच हॉकी 5एस विश्व कप के लिए सीधी योग्यता हासिल करना चाहते हैं और इसमें प्रदर्शन करने का अवसर चाहते हैं। हमने प्रतियोगिता के लिए खुद को अच्छी तरह से तैयार किया है और हमें विश्वास है कि हम टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।"
Tagsपुरुष हॉकीपुरुष हॉकी 5एस वर्ल्ड कप क्वालीफायरभारतहॉकीMen's HockeyMen's Hockey 5S World Cup QualifierIndiaHockey
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





