खेल
भारत ने सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में किया प्रवेश, छेत्री के 9 मिनट में दागे दो गोल
Ritisha Jaiswal
14 Oct 2021 9:00 AM GMT

x
सुनील छेत्री के नौ मिनट के भीतर दागे गए दो गोल के दम भारत ने मेजबान मालदीव को 3-1 से पराजित कर 12वीं बार सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सुनील छेत्री के नौ मिनट के भीतर दागे गए दो गोल के दम भारत ने मेजबान मालदीव को 3-1 से पराजित कर 12वीं बार सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
सात बार के चैंपियन भारत को खिताबी मुकाबले में पहुंचने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी थी। अब शनिवार को फाइनल में भारतीय टीम का सामना नेपाल से होगा। भारत के लिए छेत्री (62वें, 71वें मिनट) और मनवीर सिंह (33वें मिनट) ने गोल किए। गत चैंपियन मालदीव के लिए एकमात्र गोल अली अशरफ (45वें मिनट) ने पेनाल्टी पर किया।छेत्री ने पेले को पीछे छोड़ा : इस दौरान छेत्री ने सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने के मामले में ब्राजील के दिग्गज पेले को पीछे छोड़ दिया। छेत्री के 124 मैचों में 79 गोल हो गए हैं। उन्होंने नेपाल के खिलाफ पिछले मैच में एक गोल कर पेले के 77 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। छेत्री का अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनल मेसी (80) से एक गोल कम है
Tagsभारत

Ritisha Jaiswal
Next Story