खेल

भारत- इंग्लैंड टेस्ट सीरीज: लीड्स टेस्ट को लेकर केविन पीटरसन की भविष्यवाणी, कही ये बात

jantaserishta.com
27 Aug 2021 12:17 AM IST
भारत- इंग्लैंड टेस्ट सीरीज: लीड्स टेस्ट को लेकर केविन पीटरसन की भविष्यवाणी, कही ये बात
x

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा रहा है. इंग्लैंड टीम ने मैच पर पकड़ मजबूत कर ली है. उसने भारत की पहली पारी को 78 रनों पर समेट दिया. गेंदबाजों के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया. सलामी जोड़ी रोरी बर्न्स और हसीब हमीद ने शतकीय साझेदारी की.

इस बीच, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने तीसरे टेस्ट को लेकर भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा कि मैच के पांचवें दिन स्पिनर मोईन अली का अहम रोल होगा. बता दें कि हेंडिग्ले पिच की पर स्पिनरों के लिए मदद है. इसी वजह से पीटरसन ने मोईन अली को पांचवें दिन के लिए खतरनाक बताया है. मोईन अली ने पहली पारी में ज्यादा गेंदबाजी नहीं की थी. उन्होंने सिर्फ 2 ओवर फेंके थे और 4 रन दिए थे.
केविन पीटरसन ने ट्वीट किया, 'मोईन अली रविवार को 6 विकेट लेंगे. और इंग्लैंड टीम इस मैच में जीत हासिल करेगी. सीरीज 1-1 से बराबर हो जाएगी. वहीं, पीटरसन के इस ट्वीट पर भारतीय टीम के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने रिएक्ट किया है. उन्होंने एक टीवी सीरियल का फोटो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, रविवार को भारतीय टीम कैसे बल्लेबाजी रहेगा उसे सोच रहा. जाफर के अलावा हरभजन सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा- यह होता है स्टेटमेंट केपी... देखते हैं क्या होता है.
इंग्लैंड मजबूत स्थिति में
लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड मजबूत स्थिति में है. उसने 2 विकेट के नुकसान पर 243 रन बना लिए हैं. उसकी लीड 150 से ज्यादा रनों की हो गई है. भारत को पहली सफलता मो.शमी ने दिलाई.
शमी ने दूसरे दिन के पहले घंटे में रोरी बर्न्स (153 गेंद में 61 रन) को बोल्ड किया. शमी की गेंद पर बर्न्स ने कवर ड्राइव खेलने का प्रयास किया, पर गेंद उनको बीट करते हुए विकेट पर जा लगी. इस तरह बर्न्स और हसीब हमीद के बीच पहले विकेट की 135 रन की साझेदारी का अंत हुआ. भारत को दूसरी सफलता रवींद्र जडेजा ने दिलाई. उन्होंने दिन के अपने पहले ही ओवर में हमीद (195 गेंद में 68 रन) को बोल्ड किया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story