खेल

भारत ने पेनल्टी शूटआउट में दी शिकस्त, 9वीं बार जीती सैफ चैंपियनशिप

jantaserishta.com
5 July 2023 12:35 AM IST
भारत ने पेनल्टी शूटआउट में दी शिकस्त, 9वीं बार जीती सैफ चैंपियनशिप
x

PHOTO: @IndianFootball TWITTER

देखें वीडियो.
बेंगलुरु: भारत और कुवैत के बीच SAFF Championship 2023 का फाइनल मुकाबला बेंगलुरु में खेला गया. दोनों ही टीमों के बीच इस मुकाबले में जोरदार टक्कर देखने को मिली. हाफ टाइम तक मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा. इसके बाद मैच का रिजल्ट पेनल्टी शूट आउट से हुआ. इसे सुनील छेत्री के नेतृत्व में खेल रही टीम इंडिया ने अपने नाम किया. भारत ने पेनल्टी शूटआउट को 5-4 से जीता. भारतीय फुटबॉल टीम ने SAFF Championship को नौवीं बार अपने नाम किया. इससे पहले भारतीय टीम 1993, 1997, 1999, 2005, 2009, 2011, 2015, 2021 में जीत चुकी है.
भारतीय फुटबॉल टीम ने सुनील छेत्री के नेतृत्व में फाइनल मुकाबले में में कुवैत को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से मात दी. जीत के हीरो गोलकीपर गुरप्रीत संधू रहे. उन्होंने पेनल्टी बचाते हुए भारत को चैंपियन बनाया. इसके साथ ही भारत नौवीं बार सैफ चैंपियनशिप का विजेता बन गया. दोनों टीमें तय समय और इंजरी व एक्स्ट्रा टाइम में 1-1 से बराबर रही. इसके बाद मुकाबला पेनल्टी में गया जहां भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत संधू दीवार बनकर खड़े हो गए और जीत के सबसे बड़े हीरो बने.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story