खेल

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को धोया, पहले वनडे में पांच विकेट से हराया

jantaserishta.com
22 Sept 2023 9:50 PM IST
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को धोया, पहले वनडे में पांच विकेट से हराया
x

नई दिल्ली: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में पांच विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही उसने वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली के मैदान पर 27 साल बाद जीत हासिल की है. इससे पहले इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में भारत की आखिरी जीत नवंबर 1996 में आई थी. तब उसने कंगारू टीम को पांच रन से पराजित किया था.

रन चेज में भारत के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए. वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने 71, केएल राहुल ने नाबाद 58 और सूर्यकुमार यादव ने 50 रन बनाए. राहुल ने सीन एबॉट की गेंद पर छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई.
इस जीत के साथ ही भारतीय टीम तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बन गई है. भारतीय टीम ऐसी दूसरी टीम है जिसने एक ही समय में तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 का तमगा हासिल किया. इससे पहले साउथ अफ्रीका ही ऐसा कर पाई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story