खेल

थॉमस कप: भारत ने रचा इतिहास, 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से रौंदा

jantaserishta.com
15 May 2022 3:24 PM IST
थॉमस कप: भारत ने रचा इतिहास, 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से रौंदा
x

बैंकॉक: थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत ने इतिहास रच दिया है. टीम ने पहली बार फाइनल खिताब जीतकर गोल्ड मेडल जीत लिया है. टीम इंडिया ने फाइनल में इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है. पहले मैच में लक्ष्य सेन ने एंथोनी सिनिसुका को 8-21, 21-17, 21-16 से हराया. दूसरा मुकाबला डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने 18-21, 23-21, 21-19 से जीत लिया. तीसरा मैच सिंगल्स का रहा, जिसमें किदांबी श्रीकांत ने जोनातन क्रिस्टी को 21-15, 23-21 से शिकस्त दी.

भारतीय टीम ने मलेशिया और डेनमार्क जैसी टीम को हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई है, ऐसे में टीम का आत्मविश्वास काफी मजबूत है. अब पहला खिताब जीतकर इतिहास रचने का मौका है.
सात्विक-चिराग की जोड़ी ने दूसरा मैच जीता
दूसरा मैच डबल्स में खेला गया, जिसमें भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का सामना केविन संजाया और मोहम्मद अहसान की जोड़ी से हुआ. मैच काफी रोमांचक रहा. इसमें पहला सेट इंडोनेशियन जोड़ी ने 21-18 से जीता. जबकि दूसरे सेट में भारतीय जोड़ी ने बाजी पलट दी और 23-21 से सेट जीतकर मैच बराबर किया. इसके बाद तीसरा सेट भी भारतीय जोड़ी ने 21-19 के अंतर से जीत लिया. इसी के भारत ने मैच में 2-0 की बढ़त बनाई.
पहला मैच: लक्ष्य ने एंथोनी को हराया
लक्ष्य और एंथोनी सिनिसुका के बीच रोमांचक मुकाबला चला. पहला सेट एंथोनी ने 21-8 से अपने नाम किया, तो दूसरा सेट 21-17 से जीतकर लक्ष्य ने मैच बराबर कर दिया. तीसरे सेट 21-16 से जीतकर लक्ष्य ने मैच अपने नाम कर लिया.
इंडोनेशिया का इस टूर्नामेंट में रिकॉर्ड शानदार रहा है और वह मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है. जबकि भारतीय टीम को एकमात्र शिकस्त ग्रुप-स्टेज में चीनी ताइपे के खिलाफ मिली थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story