खेल

महिला क्रिकेट में गोल्ड जीतकर भारत ने रचा इतिहास, छा गई देश की बेटियां

jantaserishta.com
25 Sept 2023 2:53 PM IST
महिला क्रिकेट में गोल्ड जीतकर भारत ने रचा इतिहास, छा गई देश की बेटियां
x
हांगझोउ: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 19वें एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत लिया है. 25 सितंबर (सोमवार) को हांगझोउ के पिंगफेंग कैम्पस क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 19 रनों से पराजित किया. इस मैच में 117 रनों का टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम आठ विकेट पर 97 रन ही बना सकी. भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बार एशियन गेम्स में भाग ले रही थी, ऐसे में उसने पहले ही प्रयास में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया.
टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और उसने 14 रन जाते-जाते अपने तीन विकेट गंवा दिए. ये तीनों विकेट तेज गेंदबाज टिटास साधू ने लिए. तीन विकेट गिरने के बाद हसिनी परेरा ने कुछ आक्रामक शॉट्स लगाकर श्रीलंका को 50 रनों के स्कोर तक पहुंचाया. राजेश्वरी गायकवाड़ ने परेरा की तूफानी पारी का अंत किया. परेरा ने चार चौके और एक सिक्स की मदद से 22 गेंदों पर 25 रन बनाए.
परेरा के आउट होने के बाद नीलाक्षी डिसिल्वा और ओशादी रणसिंघे ने 28 रनों की साझेदारी करके पारी को संभालने की कोशिश की. डिसिल्वा को पूजा वस्त्राकर ने बोल्ड कर दिया. परेरा के बाद दीप्ति शर्मा ने ओशादी को भी आउट कर दिया, जिसके बाद भारत का काम आसान हो गया. भारत की ओर से टिटास साधू ने छह रन देकर तीन विकेट लिए. वहीं राजेश्वरी गायकवाड़ को दो, जबकि दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य और पूजा वस्त्राकर को एक-एक विकेट हासिल हुआ.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story