खेल

भारत का एशियाई खेलों में शतक पूरा

Admin4
7 Oct 2023 9:01 AM GMT
भारत का एशियाई खेलों में शतक पूरा
x
हांगझू। भारत ने एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए आज पदकों का शतक पूरा कर झंडा ऊंचा कर दिया। 19वें एशियाई खेलों में शनिवार को भारतीय महिला कबड्डी टीम ने यहां स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। टीम ने चीनी ताइपे के खिलाफ 26-25 से जीत हासिल की। भारत और इस्लामिक गणराज्य ईरान आज दोपहर 12:30 बजे पुरुष कबड्डी फाइनल में आमने-सामने होंगे। भारत फिलहाल कुल 100 पदकों के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर है।
एशियाई खेलों का आज 14वां दिन है। पिछले 13 दिन में भारत ने कुल 95 पदक जीते थे। यह एशियाई खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात, दसवें दिन नौ, 11वें दिन 12, 12वें दिन पांच और 13वें दिन नौ पदक मिले थे। आज भारत के पदकों की संख्या 100 के पार जानी तय है। भारत के पास अभी 25 स्वर्ण, 35 रजत और 40 कांस्य पदक हैं।
Next Story