
लखनऊ: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका की टीम के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की तूफानी पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट खोकर 199 रन बनाए हैं। भारत की ओर से ईशान किशन ने 56 गेंद में 89 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने 28 गेंद में 57 रन बनाए। इस मैच में 44 रन की पारी खेल भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 19 ओवर में 6 विकेट खोकर 131 रन बना लिए हैं। इस तरह श्रीलंका के हाथ से ये मैच निकल गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





