खेल

इंडिया A का स्कोर 200 के पार पहुंचा,124 रन दूर इंडिया C

Rajesh
7 Sep 2024 7:59 AM GMT
इंडिया A का स्कोर 200 के पार पहुंचा,124 रन दूर इंडिया C
x

Spotrs.खेल: दलीप ट्रॉफी के पहले मैचों का आज तीसरा दिन है। इंडिया ए टीम इंडिया बी का सामना कर रही है। वहीं इंडिया सी का सामना इंडिया डी से है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ने दो विकेट खोकर 134 रन बनाए थे। वह इंडिया बी से 187 रन पीछे थी। केएल राहुल 23 और रियान पराग 27 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं दूसरी ओर इंडिया डी की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 8 विकेट खोकर 206 रन बना लिए हैं। वह इंडिया सी से 202 रन आगे है।

इंडिया ए प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शिवम दुबे, तनुश कोटियन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, अवेश खान, केएल राहुल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), खलील अहमद। इंडिया बी प्लेइंग 11: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मुशीर खान, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, यश दयाल इंडिया सी प्लेइंग 11: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), बाबा इंद्रजीत, आर्यन जुयाल, ऋतिक शौकीन, विजयकुमार विशक, मानव सुथार, अंशुल कंबोज, हिमांशु चौहान। इंडिया डी प्लेइंग 11: देवदत्त पडिक्कल, यश दुबे, रिकी भुई, श्रेयस अय्यर (कप्तान), श्रीकर भरत (विकेटकीपर), अथर्व तायडे, अक्षर पटेल, सारांश जैन, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, आदित्य ठाकरे।India C vs India D, LIVE Score: आकाशदीप और तनुष की साझेदारी
67 ओवर के बाद इंडिया ए ने 219 रन बना लिए हैं। आकाशदीप और तनुष के बीच 18 रन की साझेदारी हुई है। टीम जीत से 102 रन दूर है।
India A vs India b, LIVE Score: इंडिया ए ने लंच तक बनाए 208 रन
लंच ब्रेक तक इंडिया ए ने सात विकेट खोकर 208 रन बनाए। आकाश दीप पांच और तनुष कोटियान 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वह अब भी इंडिया एक के 321 के स्कोर से 113 रन पीछे है।
India C vs India D, LIVE Score: कुलदीप यादव हुए एलबीडब्ल्यू
मुकेश कुमार ने कुलदीप यादव को एलबीडब्ल्यू किया। कुलदीप गेंद को डिफेंड करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन गेंद पैड से टकरा गई। कुलदीप केवल एक ही रन बना पाए। टीम का स्कोर अब 201/ 7 है।
India C vs India D, LIVE Score: इंडिया सी ने खोए 2 विकेट
14वें ओवर में सारांश जैन ने ऋतुराज गायकवाड़ को श्रेयस अय्यर के हाथों आउट करके टीम को बड़ी सफलता दिलाई। गायकवाड़ ने 46 गेंदों में 48 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके लगाए। इससे पहले उन्होंने साई सुदर्शन को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया।
India A vs India B, LIVE Score: केएल राहुल आउट
वॉशिंगटन सुंदर ने केएल राहुल को बोल्ड किया। 49वें ओवर की पहली गेंद पर राहुल ने स्वीप किया। गेंद लेग स्टंप से टकरा गई। राहुल ने 111 गेंदों का सामना किया और 37 रन बनाए। उनकी इस पारी में चार चौके शामिल थे।
India C vs India D, LIVE Score: इंडिया डी की पारी 236 रन पर सिमटी
इंडिया डी की दूसरी पारी 236 पर सिमट गई। उन्हें पहली पारी के आधार पर चार रन की लीड मिली थी। उन्होंने इंडिया सी को 233 रन का लक्ष्य दिया। दूसरी पारी में इंडिया डी के लिए देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने 54 रन की पारी खेली। इंडिया सी की ओर से मानव सुथार ने 7 विकेट लिए।
India A vs India B, LIVE Score: नवदीप सैनी ने ध्रुव जुरेल को भेजा पवेलियन
नवदीप सैनी ने इंडिया बी को चौथी सफलता दिलाई। उन्होंने 42वें ओवर की आखिरी गेंद पर ध्रुप जुरेल को आउट किया। जुरेल ने एलबीडब्ल्यू आउट दिए जाने पर अपील की। हालांकि फैसला उनके पक्ष में नहीं गया।
India A vs India B, LIVE Score: रियान पराग आउट
39वें ओवर में यश दयाल ने रियान पराग को आउट किया। ओवर की आखिरी गेंद पर पंत ने लेग साइड गेंद को खेला, गेंद अंदर के किनारे पर लगी और पंत ने कैच लपका। इंडिया ए ने अपना तीसरा विकेट झटका।
Duleep Trophy 2024: दलीप ट्रॉफी के तीसरे दिन का खेल शुरू
दलीप ट्रॉफी के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। इंडिया ए के केएल राहुल और रियान पराग बल्लेबाजी शुरू कर चुके हैं।
Next Story