खेल

भारत और दक्षिण अफ्रीका में पर्थ में होगा विस्फोटक मुकाबला

jantaserishta.com
29 Oct 2022 5:22 PM IST
भारत और दक्षिण अफ्रीका में पर्थ में होगा विस्फोटक मुकाबला
x

DEMO PIC 

प्रिव्यू।
पर्थ (आईएएनएस)| भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पर्थ की तेज और उछाल वाली पिच पर टी20 विश्व कप का सुपर 12 का विस्फोटक मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।
भारत अब तक पाकिस्तान और नीदरलैंड्स पर जीत दर्ज कर ग्रुप दो में शीर्ष स्थान पर है जबकि दक्षिण अफ्रीका तीन अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका का जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। हालांकि दक्षिण अफ्रीका जीतने की स्थिति में था।
भारत ने इस साल विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी की थी। रोहित शर्मा की टीम 4-3 से आगे है।
लेकिन भारत के मुकाबले पर्थ में हालात अलग होंगे। पिच की गति और उछाल तेज गेंदबाजों के अनुकूल होगी।
भारत का दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला पाकिस्तान-नीदरलैंड्स मैच पूरा हो जाने के बाद होगा जिससे भारतीय टीम प्रबंधन को यह अंदाजा हो जाएगा कि इस महत्वपूर्ण मैच के लिए सर्वश्रेष्ठ एकादश क्या चुनी जाए।
भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने मैच की पूर्वसंध्या पर कहा, "हमारे पास हार्दिक पांड्या को मिलाकर चार तेज गेंदबाज हैं। हम अपनी एकादश की घोषणा कल परिस्थितियों को देखकर करेंगे। हम अभी तक बैठकर चर्चा नहीं कर पाए हैं। एक बार जब हम परिस्थितियों को देख लेंगे तो फिर चर्चा हो जायेगी और उसके बाद हम हम अपनी इलेवन चुन लेंगे।"
राठौड़ ने कहा, "हम रविवार को पर्थ में दूसरा मैच खेलेंगे। इससे हमें अंदाजा हो जाएगा कि विकेट कैसा व्यवहार कर रहा है। इसी बात के मद्देनजर सभी फैसले लिए जाएंगे।"
कोच ने संकेत दिया कि के एल राहुल भारतीय पारी की शुरूआत करेंगे चाहे वह पहले दो मैचों में फ्लॉप रहे थे लेकिन सितम्बर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने नाबाद 51 और 57 रन की शानदार पारियां खेली थीं। भारतीय बल्लेबाजों को दक्षिण अफ्रीका के तेज आक्रमण से सतर्क रहना होगा।
दक्षिण अफ्रीका के खेमे में उनके बल्लेबाजों को भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के पलटवार से सतर्क रहना होगा। दक्षिण अफ्रीका रिली रोसौ पर काफी निर्भर करेगा जिन्होंने इंदौर में भारत के खिलाफ नाबाद शतक बनाया था और बांग्लादेश के खिलाफ हाल में विश्व कप में शानदार 109 रन बनाये थे। दक्षिण अफ्रीका को कप्तान तेम्बा बावुमा से भी रनों की उम्मीद होगी जो अब तक इनके बल्ले से नहीं निकले हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story