खेल

India 201 रन पर ऑल आउट, जैनसेन ने 6 विकेट लिए

Anurag
24 Nov 2025 3:53 PM IST
India 201 रन पर ऑल आउट, जैनसेन ने 6 विकेट लिए
x

Sports खेल: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट (INDvSA) के तीसरे दिन भारतीय टीम ने संघर्ष किया, लेकिन पूरी पारी 201 रन पर सिमट गई। इस पर साउथ अफ्रीका को पहली पारी में 288 रन की बड़ी बढ़त मिली। भारत की पारी में वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने 8वें विकेट के लिए 72 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की, लेकिन इसके बावजूद भारत की पारी जल्दी समाप्त हो गई।

सुंदर ने 92 गेंदों में 48 रन बनाए, जबकि कुलदीप ने 134 गेंदों में 19 रन बनाए। भारतीय टीम सिर्फ 83.5 ओवरों में आउट हो गई। साउथ अफ्रीका के गेंदबाज मार्को जेनसन ने छह विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया, वहीं स्पिनर हार्मर ने 64 रन देकर तीन विकेट लिए।

इस मैच में भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने एकमात्र हाफ सेंचुरी बनाई, लेकिन वह भी पारी को बचाने में सफल नहीं हो सके। भारतीय टीम को अब दूसरे इंनिंग्स में वापसी करने की चुनौती होगी।

Next Story