x
खबर पूरा पढ़े....
जनता से रिश्ता वेब डेस्क। टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीत लिया है. वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में अब देखना होगा कि वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी करके कितने रन बनाता है।भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे सीरीज का आज दूसरा मैच है। दोनों टीमें पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वीन्स पार्क ओवल में आमने-सामने होंगी। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम के पास सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है।
इस युवा खिलाड़ी का डेब्यू
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में अवेश खान को मौका दिया गया है। इसलिए अवेश अपना वनडे डेब्यू करेंगे। यह एकदिवसीय क्रिकेट में अवेश का पहला मैच होगा। टीम इंडिया ने पहला वनडे मैच सिर्फ 3 रन से जीता था। अब टीम इंडिया दूसरा वनडे मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने की सोच के साथ मैदान में उतरेगी. वेस्टइंडीज हार का बचाव करने के लिए तैयार है।
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, अवेश खान।
वेस्टइंडीज प्लेइंग इलेवन: शाई होप (विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, शामरा ब्रूक्स, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन (सी), रोवमैन पॉवेल, अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स, हेडन वॉल्श।
Next Story





