खेल
Ind vs WI 1st ODI Live: जेसन होल्डर के रूप में वेस्टइंडीज को लगा 9 वां झटका
Ritisha Jaiswal
6 Feb 2022 4:44 PM IST

x
भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है।
India vs West Indies first one day match Live: भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टास जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 41 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 167 रन बना लिए हैं।
वेस्टइंडीज की पारी, जेसन होल्डर का अर्धशतक
वेस्टइंडीज की टीम को पहला झटका तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने दिया। शाई होप आठ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद वाशिंग्टन सुंदर ने ब्रेंडन किंग को 13 रन पर आउट करके दूसरा झटका दिया। इसके तुरंत बाद डेरेन ब्रावो को 18 रन पर सुंदर ने पवेलियन भेज दिया। चहल ने भारत को चौथी सफलता निकोलस पूरन को आउट करके दिलाई। पूरन को उन्होंने 18 रन पर पगबाधा आउट कर दिया तो इसके ठीक बाद चहल ने इंडीज के कप्तान किलोन पोलार्ड को बिना खाता खोले गोल्डन डक पर आउट किया।
चहल ने ब्रुक्स को अपना तीसरा शिकार बनाया और उन्हें 12 रन पर आउट करके भारत को छठी सफलता दिलाई। अकील हुसैन को शून्य पर आउट करके प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत को सातवीं सफलता दिलाई। फैबियन एलन 29 रन पर आउट करके सुंदर ने विंडीज को आठवां झटका दिया। जेसन होल्डर को 57 रन पर आउट करके प्रसिद्ध कृष्णा ने विंडीज को नौवां झटका दिया।
Next Story





