Ind Vs SL: मोहाली टेस्ट में टीम इंडिया की जीत, श्रीलंका की करारी हार

नई दिल्ली: भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका को पारी और 222 रन से हरा दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 574 रन बनाकर घोषित की। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 174 रन पर ही सिमट गई। भारत ने पहली पारी में 174 रन पर ढेर कर उसे फॉलोआन खेलने के लिए मजबूर कर दिया। दूसरी पारी में भी श्रीलंका की टीम पूरी तरह से दबाव में दिखी और इस पारी में 60 ओवर में सिर्फ 178 रन बना सकी। भारत की ओर से जडेजा ने 4 और अश्विन ने 4 विकेट लिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





