खेल

IND vs SL, Pink ball Test Live: शतक से चूक गए श्रेयस अय्यर, टीम इंडिया 252 पर ऑलआउट

Soni
12 March 2022 1:23 PM GMT
IND vs SL, Pink ball Test Live: शतक से चूक गए श्रेयस अय्यर, टीम इंडिया 252 पर ऑलआउट
x

बेंगलुरु: भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। ये मैच पिंक बॉल से खेला जाएगा। मैच डे-नाइट है। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा। भारत में खेले गए तीनों पिंक बॉल मैच में भारत को जीत मिली है। विराट कोहली का बल्ला भी पिंक बॉल पर खुब चला है। ऐसे में ये उम्मीद है कि आज उनका शतक का सूका खत्म हो जाएगा। विराट कोहली ने 28 महीने से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक भी शतक नहीं लगाया है। उन्होंने अपना आखिरी यानी 70वां अंतरराष्ट्रीय शतक बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में नवंबर 2019 में पिंक बॉल टेस्ट में ही लगाया था। तब उन्होंने 136 रन की पारी खेली थी। कोहली के मन भी शतक का भूत बैठा होगा। वो किसी भी हला में शतक लगा कर आलोचकों का मुंह बंद करना चाहेंगे।

भारत की पहली पारी खत्म हो गई है। टीम 252 रन पर ऑलआउट हो गई है। श्रेयस अय्यर शानदार 92 रन की पारी खेली। नीची रहती गेंद और घुमती गेंद बल्लेबाजों के लिए मुश्किल पैदा कर रही है अब रवींद्र जडेजा भी टीम का साथ छोड़ चुके हैं। जडेजा को लसिथ एम्बुलडेनिया ने लाहिरु थिरिमाने के हाथों कैच आउट कराया। जडेजा महज चार रन बना सके। 37 ओवर में भारत- 149/6। श्रेयस अय्यर 21 और रविचंद्रन अश्विन एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।

-टीम इंडिया ने टी-ब्रेक तक 4 विकेट खोकर 93 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 1 और ऋषभ पंत 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

-विराट कोहली आउट हो गए हैं। नीची रहती गेंद को बैकफुट पर खेलने गए कोहली एलबीडब्लू हो गए। पहले दिन ही यह पिच स्पिनरों को खासी मदद देने लगी है..कोई गेंद उठ जाती है, तो कोई घूम जाती है, तो कोई नीची रज जाती है।

-डे-नाइट टेस्ट में भारत का तीसरा विकेट भी गिर गया है। टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर 76 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 23 रन पर खेल रहे हैं। ऋंषभ पंत ने आते ही अटैक करना शुरू कर दिया है।

-टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा है। कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 15 रन के स्कोर पर आउट हो गए हैं. मोहाली टेस्ट में भी रोहित शर्मा बड़ा स्कोर नहीं बना पाए थे।

-टीम इंडिया को पहला झटका लगा है। भारत ने मयंक अग्रवाल के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया, जो एक कन्फ्यूज़न के चलते रनआउट हो गए।

-पिकं बॉल टेस्ट में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत लिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है और अक्षर पटेल को शामिल किया गया है।



Next Story