खेल

Ind vs SL 3rd ODI Live: भारत का स्कोर 100 के पार

Ritisha Jaiswal
23 July 2021 4:20 PM IST
Ind vs SL 3rd ODI Live: भारत का स्कोर 100 के पार
x
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर खेला जा रहा है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | Ind vs SL 3rd ODI Live: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने इससे पहले दो मुकाबले जीतकर पहले ही सीरीज पर कब्जा कर लिया है। शिखर धवन की कप्तानी में पहली बार भारत ने श्रीलंका को उसकी धरती पर वनडे सीरीज में हराया है। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में एक विकेट खोकर 101 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभी पृथ्वी शॉ और संजू सैमसन मौजूद हैं।


Next Story