खेल

Ind VS SA टेस्ट: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को 113 रनों से दी मात

jantaserishta.com
30 Dec 2021 4:45 PM IST
Ind VS SA टेस्ट: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को 113 रनों से दी मात
x

India beat South Africa in Centurion Test: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को उसी के घर में सेंचुरियन टेस्ट में 113 रन से करारी शिकस्त दी है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की यह लगातार 5वीं टेस्ट जीत है. इसी के साथ भारतीय टीम ने 3 टेस्ट की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब टीम इंडिया की नजर दूसरा टेस्ट जीतकर पहली बार साउथ अफ्रीका को उसी के घर में टेस्ट सीरीज हराकर इतिहास रचने पर है.

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पिछले 4 टेस्ट में लगातार जीत दर्ज की थी. यह 5वीं सफलता रही. इस जीत का सिलसिला साउथ अफ्रीका दौरे से ही शुरू हुआ था. जनवरी 2018 के दौरे पर आखिरी टेस्ट यानी जोहानिसबर्ग में भारत ने साउथ अफ्रीका को 63 रनों से हराया था.
टीम इंडिया ने अपने घर में क्लीन स्वीप किया था
उसके बाद साउथ अफ्रीका टीम ने अक्टूबर 2019 में भारत का दौरा किया था. तब टीम इंडिया ने तीन टेस्ट की सीरीज में क्लीन स्वीप किया था. इस सीरीज का आखिरी मैच रांची में हुआ था, जिसमें भारत ने पारी और 202 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी. अब लगातार 5वें टेस्ट में करारी शिकस्त दी है. सभी 5 टेस्ट में भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में ही रही है.
साउथ अफ्रीका में इतिहास रचने पर नजर
अब भारतीय टीम की नजर साउथ अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज जीतने पर है. यदि टीम इंडिया सीरीज का दूसरा टेस्ट भी जीतती है, तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 टेस्ट की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाकर सीरीज पर कब्जा जमा लेगी. यह दूसरा टेस्ट 3 जनवरी से जोहानेसबर्ग में खेला जाएगा. यह मैच जीतने की पूरी संभावना है, क्योंकि यहां खेले गए पिछले टेस्ट में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को करारी शिकस्त दी थी.
भारतीय टीम की साउथ अफ्रीका में 8वीं टेस्ट सीरीज
टीम इंडिया ने अब तक साउथ अफ्रीका में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. भारत ने अब तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसी के घर में 7 द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज खेली हैं, जिनमें से एक में भी सफलता हासिल नहीं की. छह बार मेजबान टीम ने ही बाजी मारी है, जबकि एक बार 2010 में सीरीज ड्रॉ रही थी. पिछली बार 2018 में साउथ अफ्रीका ने मेहमान भारतीय टीम को 2-1 से हराया था. भारतीय टीम की साउथ अफ्रीका में यह 8वीं टेस्ट सीरीज है.
साउथ अफ्रीका में भारत की टेस्ट जीत
123 रनों से जोहानिसबर्ग 2006/07
87 रनों से डरबन 2010/11
63 रनों से जोहानिसबर्ग 2017/18
113 रन सेंचुरियन 2021/22
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story