खेल

IND vs SA: शर्मनाक हार...टीम इंडिया 408 रन से हारी

jantaserishta.com
26 Nov 2025 12:44 PM IST
IND vs SA: शर्मनाक हार...टीम इंडिया 408 रन से हारी
x
IND vs SA Test 2: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में हुआ दूसरा टेस्ट भी साउथ अफ्रीका की टीम ने जीत लिया. भारत के सामने 549 रनों का टारगेट था. लेकिन भारतीय टीम मैच के पांचवें द‍िन महज 140 रनों पर स‍िमट गई.
कुल म‍िलाकर अफ्रीका ने भारत को 408 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की. मेहमान टीम ने पहली पारी में 489 रन बनाए और दूसरी पारी में 260/5d पर पारी घोषित कर दी. इसके बाद भारत के सामने 549 रन का विशाल लक्ष्य था.
भारतीय टीम दबाव में टूट गई और पहली पारी में सिर्फ 201 तथा दूसरी पारी में 140 रन ही बना सकी. अफ्रीका के गेंदबाजों ने दोनों पारियों में भारतीय बल्लेबाज़ों को जमने नहीं दिया. दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की ओर से साइमन हार्मर ने 6 विकेट झटके और मैच में 9 व‍िकेट झटके
साल 2000 में हैंसी क्रोनिए के नेतृत्व में साउथ अफ्रीका ने भारत को 2-0 से हराकर घरेलू टेस्ट सीरीज में व्हाइटवॉश किया था. तब पहला मैच मुंबई में हुआ जिसे अफ्रीकी टीम ने 4 विकेट से जीता. वहीं दूसरा टेस्ट मैच बेंगलुरु में हुआ, जिसे तब प्रोट‍ियाज टीम ने एक पारी और 71 रन से जीता था. ऐसे में टेम्बा बावुमा के पास हैंसी क्रोन‍िए के रिकॉर्ड की बराबरी का मौका होगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null