खेल
IND vs SA 1st ODI LIVE: केएल राहुल के रूप में भारत को लगा पहला झटका
Ritisha Jaiswal
19 Jan 2022 7:06 PM IST

x
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज यानि के मंगलवार को पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला जा रहा है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज यानि के मंगलवार को पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट पर 296 रन का मजबूत स्कोर बनाया। मेजबान टीम के लिए कप्तान तेम्बा बवूमा और रासी वेन डेर डुसेन ने शतकीय पारी खेली। भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है और कप्तान केएल राहुल पावरप्ले में पवेलियन लौट चुके हैं। इस समय विराट कोहली और शिखर धवन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।
6.55 PM: एडेन मारक्रम ने कप्तान केएल राहुल को पवेलियन भेजकर दक्षिण अफ्रीका को पहली सफलता दिलाई है। राहुल ने 17 गेंदों पर 12 रन बनाए और वह क्विंटन डीकॉक के हाथों लपके गए।
Next Story





