खेल

IND vs PAK: टीम इंडिया का चौथा विकेट गिरा, जानें लेटेस्ट रन

jantaserishta.com
24 Oct 2021 8:50 PM IST
IND vs PAK: टीम इंडिया का चौथा विकेट गिरा, जानें लेटेस्ट रन
x

नईं दिल्ली: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 39 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हो गए। उन्होंने 39 रनों की पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए। 14 ओवरों के बाद भारत ने 4 विकेट पर 96 रन बना लिए हैं. विराट कोहली 35 और रवींद्र जडेजा 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

यूएई और ओमान में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला जारी है। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैच शुरू होने के बाद पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों के खिलाफ भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए और सस्ते में पवेलियन लौट गए। इस समय रविंद्र जडेजा और कप्तान विराट कोहली की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। भारत इस मैच में तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनरों के साथ उतरा है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story