खेल

IND vs PAK: दिवाली पर भारत ने पाकिस्तान को पीटकर किया बड़ा धमाका, कोहली ने किया कमाल

jantaserishta.com
23 Oct 2022 5:30 PM IST
IND vs PAK: दिवाली पर भारत ने पाकिस्तान को पीटकर किया बड़ा धमाका, कोहली ने किया कमाल
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया है. भारतीय टीम की जीत के हीरो विराट कोहली रहे जिन्होंने 53 बॉल पर 82 रनों की नाबाद पारी खेली. रविचंद्रन अश्विन ने आखिरी बॉल पर चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई. भारत ने इस जीत के साथ ही पिछले साल के वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला ले लिया.

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल के विकेट जल्दी गंवा दिए थे.
पाकिस्तान के खिलाफ भारत को जीत के लिए 160 रन बनाने थे जिसे भारतीय टीम ने आखिरी बॉल पर हासिल कर लिया. विराट कोहली ने 83 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को जिताने में अहम रोल अदा किया. हार्दिक पंड्या ने भी 40 रनों की उपयोगी पारी खेली.
इससे पहले भारतीय बॉलर्स ने मैच के शुरुआती ओवर्स और मिडिल ओवर्स में शानदार बॉलिंग की जिसके चलते पाकिस्तान 159 रन के स्कोर तक ही पहुंच सका. अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या भारतीय टीम के लिए बॉलिंग में काफी असरदार साबित हुए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story