खेल

IND vs PAK मैच: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, रोहित के बाद विराट कोहली भी आउट

jantaserishta.com
2 Sept 2023 4:11 PM IST
IND vs PAK मैच: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, रोहित के बाद विराट कोहली भी आउट
x
नई दिल्ली: टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा है. शाहीन आफरीदी ने विराट कोहली को भी आउट कर दिया. कोहली एक लेंथ गेंद को ऑफ साइड में खेलना चाहते थे, लेकिन वह चूक गए और गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेट पर जा टकराई. कोहली ने सिर्फ 4 रन बनाए. भारत का स्कोर 6.4 ओवरों में दो विकेट पर 29 रन है. शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर 1-1 रन पर खेल रहे हैं.
इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा को शाहीन आफरीदी ने बोल्ड कर दिया. रोहित ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 11 रन बनाए, जिसमें दो चौके शामिल रहे.
भारतीय टीम में मिडिल ऑर्डर बैटर श्रेयस अय्यर और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है. जबकि अनुभवी मोहम्मद शमी को मौका नहीं मिला है. भारतीय टीम दो स्पिनर कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा के साथ मैदान में उतरी है. एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान को नेपाल के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है. बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान ने अपने अभियान का शानदार आगाज करते हुए नेपाल को हराया था. वहीं भारतीय टीम का यह टूर्नामेंट में पहला मैच है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story