खेल

IND vs PAK: अर्शदीप की ट्रोलिंग के बाद घरवाले चिंतित, खेल मंत्री ने दिया आश्वासन

Rani Sahu
5 Sept 2022 2:19 PM IST
IND vs PAK: अर्शदीप की ट्रोलिंग के बाद घरवाले चिंतित, खेल मंत्री ने दिया आश्वासन
x
एशिया कप 2022 में रविवार को पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराया। भारत की हार के बाद टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को जमकर ट्रोल किया। इसकी वजह है 18वें ओवर में उनसे पाक खिलाड़ी आसिफ अली का कैच छूटना। दरअसल 18वां ओवर रवि बिश्नोई डाल रहे थे और उनकी गेंद पर आसिफ का कैच अर्शदीप से छूट गया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कुछ ट्रोलर्स तो उनकी खालिस्तानी भी बता रहे है।
जिसके बाद खुफिया जांच एजेंसी इसकी जांच में लग गई कि कहीं यह सब पाकिस्तान का प्रोपगेंडा तो नहीं है। जैसे ही अर्शदीप की सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग होने लगी वैसे उनके घर वालों की भी चिंता बढ़ने लगे। अर्शदीप के घरवालों की बढ़ती चिंता के बाच पंजाब के खेल मंत्री मीत हेयर ने उनकी मां से फोन पर बात की और उनको आश्वासन दिलाया कि आप चिंता न ले हम आपके साथ है।
साथ उन्होंने ट्रोलर्स पर भड़कते हुए कहा कि, यह शर्म की बात है कि उभरते सितारे के बारे में ऐसा कहा जा रहा है। अर्शदीप ने बेहतरीन गेंदबाजी की है। खेल में किसी दिन अच्छा होता है तो किसी दिन बुरा। हम अर्श के साथ हैं। खेल मंत्री ने आगे कहा कि, जब अर्शदीप वापस आएंगे तो उनसे खुद जाकर मिलूंगा। जो-जो भी अर्शदीप के बारे में गलत बोल रहा है उन सबकी जांच होनी चाहिए। हम हमेशा अर्शदीप के साथ है वो उभरता हुआ सितारा है। खेल में हमेशा आपका दिन अच्छा नहीं होता है।
इतना ही नहीं अर्शदीप के विकिपीडिया पेज को एडिट करके खालिस्तान से जोड़ा गया। जिसके बाद सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय सख्ति दिखाते हुए विकिपीडिया के अधिकारियों को समन जारी किया और मामले की जांच करके पूरी जानकारी मांगी है। हालांकि इसके बाद सभी खिलाड़ी अर्शदीप के पक्ष में उतर गए और सपोर्ट कर रहें हैं।
Next Story