खेल

IND vs NZ WTC Final Live: खराब रोशनी के कारण फिर रुका खेल, भारत का स्कोर 134/3

Kunti Dhruw
19 Jun 2021 3:27 PM GMT
IND vs NZ WTC Final Live: खराब रोशनी के कारण फिर रुका खेल, भारत का स्कोर 134/3
x
पहले सेशन में भारतीय टीम की अच्छी शुरुआत हुई.

WTC Final IND vs NZ Live Updates: पहले सेशन में भारतीय टीम की अच्छी शुरुआत हुई लेकिन सलामी बल्लेबाजों के विकेट गिरने के बाद स्कोर काफी धीमी हो गई है। हालांकि, कोहली और पुजारा क्रीज पर जमे हुए हैं। कोहली के पास एक लंबी पारी खेलने का बेहतरीन मौका है। इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में शनिवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बारिश के कारण पहले दिन का खेल नहीं हो सका था। भारत ने दो दिन पहले घोषित टीम में बदलाव नहीं किया है।

खराब रोशनी के कारण फिर रुका खेल,
खराब रोशनी के कारण खेल फिर रुका हुआ है। 58.4 ओवर में भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 40 और अजिंक्य रहाणे 22 रन बनाकर नाबाद हैं।
विराट कोहली अर्धशतक के करीब

भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। इस वक्त वो 105 गेंदों में 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरी ओर रहाणे कप्तान का बखूबी साथ दे रहे हैं। रहाणे 22 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
चायकाल के बाद का खेल शुरू
चायकाल के बाद का खेल शुरू हो गया है। खराब रोशनी के चलते जल्दी टी ब्रेक लिया गया था। 57 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 129/3. विराट कोहली 39 और रहाणे 18 रनबनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

Next Story