खेल

IND vs NZ: ड्रॉ हुआ कानपुर टेस्ट, आखिरी विकेट नहीं ले सकी टीम इंडिया

jantaserishta.com
29 Nov 2021 4:29 PM IST
IND vs NZ: ड्रॉ हुआ कानपुर टेस्ट, आखिरी विकेट नहीं ले सकी टीम इंडिया
x

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा है। मैच के आखिरी दिन न्यूजीलैंड को जीत के लिए 284 रन बनाने थे, लेकिन टीम 9 विकेट के नुकसान पर 165 रन ही बना सकी। भारत की ओर से दूसरी पारी में रविंद्र जडेजा ने चार और आर अश्विन ने तीन विकेट चटकाए। इन दोनों के अलावा अक्षर पटेल और उमेश यादव को एक-एक विकेट मिला।

पहले कभी नहीं हुआ
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारतीय सरजमीं पर विदेशी टीम ने कभी इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज नहीं की है। रेकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है जिसने 1987 में नई दिल्ली में 276 रन का लक्ष्य हासिल किया था। न्यूजीलैंड ने पारी के तीसरे ओवर में यंग का विकेट गंवा दिया जिन्हें रविचंद्रन अश्विन ने आउट किया। यंग ने डीआरएस लेने का फैसला किया लेकिन तब तक 15 सेकंड की समय सीमा खत्म हो चुकी थी और उन्हें पविलियन लौटना पड़ा। रीप्ले में दिखा कि अगर वह समय पर डीआरएस लेने का फैसला करते को मैदानी अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा क्योंकि गेंद स्टंप से नहीं टकरा रही थी।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story