खेल

IND VS NZ: भारत को तीसरी सफलता, न्यूजीलैंड की हालत ख़राब

jantaserishta.com
21 Jan 2023 2:02 PM IST
IND VS NZ: भारत को तीसरी सफलता, न्यूजीलैंड की हालत ख़राब
x

फोटो: BCCI

10 रन के अंदर 3 विकेट गिरे।

लेटेस्ट स्कोर: NZ 10/3 (7.4)

नई दिल्ली: भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड टीम को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया है. शमी ने सातवें ओवर की पहली गेंद पर ही भारत को तीसरी सफलता दिला दी. उन्होंने डैरिल मिचेल को पवेलियन भेज दिया.

छठा ओवर फेंक रहे सिराज ने तीसरी गेंद पर हेनरी निकोल्स को आउट कर दिया. सिराज की गेंद ऑफ स्टंप पर पड़कर बाहर निकली और हेनरी के बल्ले का हल्का सा किनारा लेकर स्लिप में खड़े शुभमन गिल के हाथों में चली गई.

भारत की तरफ से पहला ओवर फेंकने वाले शमी ने शानदार गेंदबाजी की और इस ओवर में एक भी रन नहीं दिया. उन्होंने फिन एलन को आउट कर भारत को सफलता भी दिला दी.
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी.
न्यूजीलैंड की टीम: फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, हेनरी शिपले, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story