खेल

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के सामने भी फिसड्डी साबित हुई भारतीय टीम, हार के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए खिलाड़ी

Shiddhant Shriwas
1 Nov 2021 3:22 AM GMT
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के सामने भी फिसड्डी साबित हुई भारतीय टीम, हार के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए खिलाड़ी
x
टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन जारी है। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में फेल रहे भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ भी फिसड्डी साबित हुए

टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन जारी है। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में फेल रहे भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ भी फिसड्डी साबित हुए। एक से बढ़कर एक धुरंधरों वाली टीम इंडिया कीवी गेंदबाजों के आगे महज 110 रन ही बना पाई। जवाब में न्यूजीलैंड ने 14.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम इंडिया की हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस निराशा जाहिर कर रहे हैं। उनका कहना है कि आईपीएल में स्टार परफॉर्मर यहां पूरी तरह से फेल रहे। साथ ही वे भारतीय बल्लेबाजों को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

Boult - Rohit - Southee pic.twitter.com/aZ6SfYmGjC

— ojas (@Ojasism) October 31, 2021

टी-20 वर्ल्ड कप की दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ मिली करारी हार के बाद एक हफ्ते का आराम मिला था, लेकिन बल्लेबाजों के प्रदर्शन में कुछ खास सुधार नही दिखा।

विज्ञापन वीर गए #kohli#T20WorldCup pic.twitter.com/DySPZA6nEB

— VIR🅰️L शर्मा 🇮🇳 (@Viral_Sharma_) October 31, 2021

Even after practicing entire week 🤦🤦🤦🤦🤦; HOW??????

🇮🇳 49-4💔💔💔💔#AskTheExpert#INDvsNZ

— Kishan Jr Kori (@kishan__jr) October 31, 2021

दुबई में सुपर-12 के ग्रुप बी के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। इसके बाद टीम इंडिया ने 50 रन के अंदर यानी 48 रन के स्कोर पर ही ही अपने 4 विकेट गंवा दिए। इसके बाद भारतीय टीम पूरी पारी में इन झटकों से उबर नहीं पाई और जैसे-तैसे सात विकेट खोकर 20 ओवर के खेल में 110 रन ही बना पाई।

@BCCI The current captain is panauti save the 2023 worldcup....I repeat save it#ViratKohli #Panauti #bcci pic.twitter.com/9gm96t4omK

— Rajveer Sharma (@Old_Bjp_is_dead) October 31, 2021

भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा ने सर्वाधिक 26 रन बनाए और आखिरी तक नाबाद रहे। उनके अलावा टीम इंडिया का कोई भी अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

📌 It's not run machine league .#banipl. it is money machine league .. those plyer came from this they are only fearless or careless .. start this #Hashtag 🖕🏼😠 #BCCI #IndiaVsPak #Kashmir #Pakistan pic.twitter.com/JMIiN844zc

— Saurav rana (@Saurav_rana_) October 25, 2021

टी-20 वर्ल्डकप में भारत की लगातार दूसरी हार के बाद फैंस आईपीएल को बैन करने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि आईपीएल की वजह से भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन खराब हुआ है।

#BanIPL

Hum kya chu*ia hai, IPL dekhenge. pic.twitter.com/8nUzB3yiRL

— infinite possibilities (@infinite5858) October 31, 2021

Indian fans while having a look at points table...#INDvsNZ#BanIPL#IndiaVsNewZealand pic.twitter.com/mW0wMJYGO3

— Ahmad Ullah Meer (@AhmadUllahMeer3) October 31, 2021

Condition of Indian Team right now #BanIPL #IndiaVsNewZealand pic.twitter.com/8ejGYkRqMc

— TA (Animal Lover) #MI💙 (@Tirlovesha) October 31, 2021

Next Story