खेल

IND vs NZ 2nd Test LIVE: मैदान गीला होने के कारण 11.30 बजे होगा टॉस

Subhi
3 Dec 2021 5:56 AM GMT
IND vs NZ 2nd Test LIVE: मैदान गीला होने के कारण 11.30 बजे होगा टॉस
x
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट आज से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू हो रहा है। पिछले दो दिनों से काफी बारिश के कारण मैदान गीला होने की वजह से टॉस होने में अभी देरी हो रही है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट आज से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू हो रहा है। पिछले दो दिनों से काफी बारिश के कारण मैदान गीला होने की वजह से टॉस होने में अभी देरी हो रही है। भारतीय समयानुसार 09.30 बजे और फिर 10:30 बजे अंपायरों द्वारा दूसरी बार मैदान का इंस्पेक्शन करने के बाद अब 11.30 बजे टॉस होगा। इसके बाद 12 बजे पहली गेंद फेंकी जाएगी। आज केवल 78 ओवरों का ही खेल होगा। दोनों टीमो के बीच पहला कानपुर में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। इससे पहले, मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका और तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे और रविंद्र जडेजा दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। ये तीनों खिलाड़ी चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हुए हैं। उनके अलावा न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भी मुंबई टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

इसके साथ ही लंच की भी घोषणा कर दी गई है। 11.30 बजे टॉस होने के बाद 12 बजे से खेल शुरू होगा और आज केवल 78 ओवरों का ही खेल होगा। दूसरा सेशन 12 बजे से 14:40 तक का होगा और इसके बाद 14:40 से 15 बजे तक टी ब्रेक होगा। चायकाल के बाद तीन बजे से दोबारा खेला शुरू होगा और शाम के 5 बजकर 30 मिनट तक चलेगा।
परिस्थितियों का निरीक्षण करने के लिए अंपायर फिर एक बार मैदान पर उतर चुके हैं। मैदान थोड़ा बहुत सूख गया है लेकिन थोड़ा समय और लगेगा। अपडेट यह है कि 11.30 बजे टॉस होगा। ठीक 12 बजे पहली गेंद फेंकी जाएगी।
मैदानी अंपायर अभी भी पिच कंडिशंस से संतुष्ट नहीं है और वे अब भारतीय समयानुसार 10:30 बजे दूसरी बार मैदान का इंस्पेक्शन करेंगे। इसके बाद ही टॉस को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा।
मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका और तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे और रविंद्र जडेजा दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। ये तीनों खिलाड़ी चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हुए हैं।
अंपायर नितिन मेनन ने इस बीच पिच को लेकर अपडेट किया है। उन्होंने कहा, 'कंडीशंस 100 प्रतिशत नहीं होगी क्योंकि दो दिन से बारिश हो रही है। हमारी मुख्य चिंता खिलाड़ियों की सुरक्षा है, इसलिए अगर क्लोज-इन की स्थिति बेहतर होती है, तो हमारे पास आज एक मैच होगा। चिंता इन-फील्ड है।'
मुंबई में पिछले दो दिनों से बहुत बारिश हुई है। इस वजह से आउटफील्ड और पिच गीली है। टॉस में देरी होगी। अगला इंस्पेक्शन 9.30 बजे होगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट आज से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू हो रहा है। बारिश के कारण मैदान गीला होने की वजह से इस मैच में टॉस में देरी होने की संभावना है। भारतीय समयानुसार 09:30 बजे अंपायर मैदान का इंस्पेक्शन करेंगे।


Next Story