खेल

Ind vs NZ 1st Test LIVE: कप्तान अजिंक्य के रूप में भारत को लगा चौथा झटका

Bharti sahu
25 Nov 2021 8:26 AM GMT
Ind vs NZ 1st Test LIVE: कप्तान अजिंक्य के रूप में भारत को लगा चौथा झटका
x
भारतीय टीम अपने नए अभियान पर है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | Ind vs Nz 1st Test LIVE:भारतीय टीम अपने नए अभियान पर है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। खबर लिखे जाने तक भारत ने पहले दिन 49.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 135 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं

भारत की पहली पारी, गिल की फिफ्टी
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका आठवें ओवर में लगा, जब मयंक अग्रवाल 28 गेंदों में 13 रन बनाकर काइल जैमीसन की गेंद पर टाम ब्लंडेल के हाथों कैच आउट हुए। भारत ने 17 ओवर में पचास रन पूरे किए। शुभमन गिल ने 81 गेंदों में 5 चौके और एक छक्का जड़ते हुए अर्धशतक पूरा किया। गिल के टेस्ट करियर का ये चौथा अर्धशतक है। भारत को तीसरा झटका अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के रूप में लगा।
पुजारा 88 गेंदों में 26 रन बनाकर टिम साउथी की गेंद पर टाम ब्लंडेल के हाथों कैच आउट हुए। भारत को चौथा झटका कप्तान अजिंक्य रहाणे के रूप में लगा जो काइल जैमीसन की गेंद पर 63 गेंदों में 35 रन बनाकर प्ले डाउन हो गए। गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप्स पर जा लगी।


Bharti sahu

Bharti sahu

    Next Story