खेल

IND vs ENG: पहले टी-20 में हार के बाद Virat Kohli ने मानी अपनी गलती, और Shreyas Iyer के लिए बांधे तारीफों का पुल

Nil dhankar
13 March 2021 8:24 PM IST
IND vs ENG: पहले टी-20 में हार के बाद Virat Kohli ने मानी अपनी गलती, और Shreyas Iyer के लिए बांधे तारीफों का पुल
x
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टी-20 मैच में अंग्रेजों ने 8 विकेट से जीत हासिल की और 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच खेले गए पहले टी-20 मैच में अंग्रेजों ने 8 विकेट से जीत हासिल की और 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. इस करारी शिकस्त के बाद टीम इंडिया (Team India) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा है कि उनके बल्लेबाज पिच को पढ़ने में नाकाम रहे.

विराट कोहली (Virat Kohli) ने मैच के बाद कहा, 'हमें पता नहीं था कि हमें उस पिच पर क्या करना है. हमारे शॉट्स में एक्जिक्यूशन की कमी थी और हमें इससे पार पाना होगा. अपनी गलतियों को स्वीकार करते हैं. ये कुछ ऐसा है, जिससे एक बल्लेबाज के रूप में हमें सुधार करना होगा. पिच पर हमारा दिन अच्छा नहीं था.'
विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा, 'ये हमारे लिए एक बुरी शुरुआत की तरह थी. मुझे लगता है कि श्रेयस (Shreyas Iyer) की पारी हमारे लिए एक मिसाल थी कि कैसे हमें क्रीज की गहराई का इस्तेमाल करना है और बाउंस का सामना करना है. उन्होंने विकेट के स्केयर की तरह शॉट खेले जबकि बाकी बल्लेबाज ऐसा करने में विफल रहे.'


Next Story