खेल

IND VS ENG: सिराज का वीडियो हुआ वायरल... सिराज ने सिबली को किया स्लेज... देखें VIDEO

Ritisha Jaiswal
7 Aug 2021 6:47 PM IST
IND VS ENG: सिराज का वीडियो हुआ वायरल... सिराज ने सिबली को किया स्लेज... देखें VIDEO
x
भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच नॉटिंघम (Nottingham) में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच नॉटिंघम (Nottingham) में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस तरह के बड़े मैच में खिलाड़ियों के बीच गरमा-गरमी ना हो ऐसा कम होता है. इस सीरीज के पहले मुकाबले में ही खिलाड़ी आपस में भिड़ते नजर आए. भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) काफी बार गुस्से में आ गए.

सिराज ने की स्लेजिंग
पहली पारी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड से 90 रनों की लीड ले ली थी. वहीं इंग्लैंड की दूसरी पारी में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) गेंदबाजी के दौरान काफी ज्यादा एग्रेसिव थे. वो एक बार नहीं दो बार इंग्लैंड के खिलाड़ियों से उलझते हुए नजर आए. दरअसल सिराज को इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज डोमिनिक सिबली से उलझते हुए देखा गया. जैसे ही सिबली ने सिराज की गेंद पर चौका लगाया, सिराज गुस्से में आ गए और बल्लेबाज को स्लेज करते हुए नजर आते हैं. सिराज लगातार डोमिनिक सिबली को उकसाने की कोशिश करते हुए दिखते हैं.
जेम्स और सिराज के बीच जुबानी जंग
जेम्स एंडरसन (James Anderson) टीम इंडिया (Team India) का आखिरी विकेट गिराने में नाकाम होने लगे तभी उन्होंने फ्रस्टेट होकर मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को कुछ कहा, सिराज को उनकी बात पसंद नहीं आई और फिर जिम्मी को पलटकर जवाब दिया. हालांकि मामला ज्यादा आगे नहीं बढ़ा, लेकिन ये सीन कैमरे में कैद हो गया.
चौथे दिन का खेल जारी
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट का घमासान जारी है. चौथे दिन का खेल शुरू होते ही तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई. सिराज ने इंग्लैंड के ओपनर रोरी बर्न्स को 18 रन के निजी स्कोर पर आउट किया. 16 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 43 रन पर एक विकेट.






Next Story