खेल

IND vs ENG मैच: इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत के खिलाफ लिया ये फैसला

jantaserishta.com
14 July 2026 3:29 PM IST
IND vs ENG मैच: इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत के खिलाफ लिया ये फैसला
x
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई (मंगलवार) को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में हैं. मुकाबले में टॉस इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा.
टी20 सीरीज में मिली हार के बाद गौतम गंभीर की रणनीति और टीम की दिशा पर सवाल उठने लगे थे. ऐसे में वनडे सीरीज भारतीय टीम के लिए सिर्फ एक नई शुरुआत नहीं, बल्कि आलोचनाओं का जवाब देने का भी मौका है.
इंग्लैंड की प्लेइंग XI: जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल राशिद.
टीम इंड‍िया की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा
एजबेस्टन की पिच रिपोर्ट
मौसम विभाग के अनुसार मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना नहीं है और आसमान साफ रहेगा. एजबेस्टन में पिछला वनडे मई 2025 में खेला गया था, जिसमें इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 400 रन बनाए थे और विपक्षी टीम को सिर्फ 162 रन पर समेट दिया था. हालांकि हाल ही में महिला टी20 विश्व कप के दौरान इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच कम स्कोर वाला मुकाबला भी देखने को मिला था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story