खेल

IND VS ENG: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, स्टार बॉलर मोहम्मद शमी चोट से उभरे, देखे VIDEO

Shubhra Nandy
7 Feb 2021 1:47 PM IST
IND VS ENG: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, स्टार बॉलर मोहम्मद शमी चोट से उभरे, देखे VIDEO
x
मोहम्मद शमी ने बेंगलुरू की अकादमी में गेंदबाजी करते हुए खुद का वीडियो डाला

जनतासे रिस्ता वेबडेस्क | टीम इंडिया के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने कलाई के फ्रेक्चर के उबरने के बाद राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में 'लो-इंटेंसिटी' (धीमी रफ्तार) गेंदबाजी शुरू कर दी है जिससे उम्मीद जगी है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के अंतिम दो टेस्ट मैचों में चयन के लिए उपलब्ध हो सकते हैं.

शमी ने शुरू की प्रैक्टिस

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने बेंगलुरू की अकादमी में गेंदबाजी करते हुए खुद का वीडियो ट्वीट किया, जिसमें वह नवदीप सैनी के साथ हैं जिन्हें ब्रिसबेन में अंतिम टेस्ट में पहली पारी के दौरान ग्रोइन चोट लग गई थी.

इसकी जानकारी रखने वाले सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, 'शमी की कलाई अब ठीक है. वह अगले कुछ दिनों तक नेट पर धीमी रफ्तार से गेंदबाजी करेगा. उसे एक दिन में 50 से 60 प्रतिशत प्रयास से करीब 18 गेंद गेंदबाजी करने की सलाह दी गयी है'.
ऐसे में अब भारतीय फैंस को उम्मीद है कि शमी जल्द ही वापसी करेंगे.


एडीलेड में चोटिल हुए थे शमी
शमी (Mohammed Shami) को 19 दिसंबर को एडीलेड में भारत की दूसरी पारी के दौरान पैट कमिंस की शार्ट गेंद लगी थी. इससे उनकी कलाई में हेयरलाइन फ्रेक्चर हो गया था जिससे उन्हें रिटायर होना पड़ा. इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से ही बाहर हो गए और उन्हें रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम के लिये स्वदेश लौटना पड़ा.


Next Story