खेल

IND vs ENG, 4th Test, Live: इंग्लैंड ने पहले सेशन में भारत को दिए जबरदस्त झटके, लंच तक टीम इंडिया- 54/3

Gulabi
2 Sept 2021 6:17 PM IST
IND vs ENG, 4th Test, Live: इंग्लैंड ने पहले सेशन में भारत को दिए जबरदस्त झटके, लंच तक टीम इंडिया- 54/3
x
लंच तक टीम इंडिया का स्कोर- 54/3

भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मैच आज से लंदन के मशहूर 'द ओवल' (The Oval) मैदान में शुरू हो गया है और पहला सेशन पूरी तरह से मेजबान टीम के नाम रहा है. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही इंग्लैंड की टीम ने लंच तक भारत के 3 विकेट हासिल कर लिए, जबकि स्कोर सिर्फ 54 रन तक हीं पहुंच पाया. भारत के लिए अब जिम्मेदारी कप्तान विराट कोहली पर है, जो नाबाद हैं. उनका साथ देने के लिए क्रीज पर हैं रवींद्र जडेजा, जिन्हें प्रमोट कर पांचवें नंबर पर भेजा गया है.

पहला सेशन खत्म, भारत की स्थिति खराब

पहले सेशन का खेल पूरा हो चुका है और भारतीय टीम सिर्फ 54 रन बना सकी है, जिसकी एवज में उसने 3 विकेट गंवा दिए. लंच से पहले आखिरी ओवर में रॉबिनसन ने राउंड द विकेट जाकर जडेजा के खिलाफ गेंद को अंदर लाकर विकेट के बेहद करीब से निकाला, लेकिन जडेजा बच गए.
भारत- 54/3; कोहली- 18, जडेजा- 2
Next Story