खेल
Ind vs Eng, 3rd Test, Day 2,: रोहित और गिल नाबाद, भारत जीत से एकदम दूर, दूसरे सेशन का खेल खत्म
Nil dhankar
25 Feb 2021 7:25 PM IST

x
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम पर भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पिंक बॉल टेस्ट का आज दूसरा दिन है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम पर भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पिंक बॉल टेस्ट का आज दूसरा दिन है. इंग्लैंड की दूसरी पारी 81 रन पर सिमट गई है और भारत को जीत के लिए 49 रन का लक्ष्य मिला है. दूसरी पारी में रोहित और गिल फिर से क्रीज पर उतर चुके हैं. फिलहाल दोनों नाबाद हैं और दूसरे सेशन का खेल खत्म हो चुका है. दूसरी पारी में भारत डिनर से पहले के खेल में 11 रन बना चुका है. यानी उसे 38 रन जीत के लिए और बनाने हैं.
Match Highlights
इंग्लैंड की दूसरी पारी 81 रन पर खत्म
पहली पारी में 112 रन बनाने वाली इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 81 रन पर सिमट गई. इस तरह उसे 48 रन की लीड मिली और भारत को 49 रन का लक्ष्य.
अक्षर और अश्विन का कमाल
दूसरी पारी में अक्षर ने इंग्लैंड के 5 विकेट चटकाए तो अश्विन ने 4 विकेट लिए. इन्ही 4 विकेटों के दौरान अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 400 विकेट भी पूरे किए.
Next Story





