खेल

Ind vs Eng 1st Test Match LIVE : भारत - इंग्लैंड टीम के पांच मैचों की टेस्ट सीरीज, कुछ ही देर में होगा पहला मुकाबला

Ritisha Jaiswal
4 Aug 2021 3:11 PM IST
Ind vs Eng 1st Test Match LIVE : भारत - इंग्लैंड टीम के पांच मैचों की टेस्ट सीरीज,  कुछ ही देर में होगा पहला मुकाबला
x
भारत और मेजबान इंग्लैंड की टीम के बीच अब से कुछ देर में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो जाएगा

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | Ind vs Eng 1st Test Match LIVE: भारत और मेजबान इंग्लैंड की टीम के बीच अब से कुछ देर में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो जाएगा। सीरीज का पहला टेस्ट मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा। ये मुकाबला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC के नए चक्र का पहला मुकाबला है। इस मुकाबले के साथ उपविजेता भारत और इंग्लैंड की टीम अपने नए अभियान की शुरुआत करेंगी।

भारतीय टीम चाहेगी कि टेस्ट क्रिकेट के महामुकाबले यानी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिली हार के गम को भुलाया जाए और नए WTC चक्र की शुरुआत नए सिरे से की जाए। वहीं, इंग्लैंड की टीम के दिमाग में भारत से बदला लेने का फितूर होगा। साथ ही साथ मेजबानों को इस बात का भी गम होगा कि भारत की टीम से हारकर वो आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट
चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं पहुंच सके थे। ऐसे में ये मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली(कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोरी बर्न्स, डोम सिब्ली, जैक क्राउले, जो रूट (कप्तान), जॉनी बेयरेस्टो, डैन लॉरेंस, जोस बटलर (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, मार्क वुड, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन।


Next Story