खेल
IND vs AUS मैच: ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल बाद जीती बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज, 1-3 से सीरीज हारा भारत
jantaserishta.com
5 Jan 2025 9:02 AM IST

x
भारत को 6 विकेट से हराया.
India vs Australia 5th Test SCG Day 3: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का पांचवां एवं आखिरी आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम को 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी. ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत के लिए 162 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने खेल के तीसरे दिन (5 जनवरी) के दूसरे सेशन में हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज पर 3-1 से कब्जा कर लिया. भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने 9 साल बाद टेस्ट सीरीज जीत हासिल की है.
इस जीत के साथ ही कंगारू टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल में भी एंट्री ले ली. अब WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना साउथ अफ्रीका से होगा. WTC के मौजूदा चक्र का फाइनल अगले साल 11-15 जून तक क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स में खेला जाना है. भारतीय टीम लगातार दो फाइनल खेली थी, जहां उसे पहले न्यूजीलैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी. अब भारतीय टीम का तीसरी बार WTC फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया.
सिडनी टेस्ट में भारतीय टीम की दूसरी पारी 157 रनों पर सिमट गई. बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए थे. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी भी 181 रनों पर सिमट गई. यानी पहली पारी के आधार पर भारत को चार रनों की लीड मिली है. पर्थ में भारत ने पहला टेस्ट 295 रनों से मैच जीता. फिर एडिलेड टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीता. इसके बाद ब्रिस्बेन टेस्ट ड्रॉ रहा. जबकि मेलबर्न टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया ने 184 रनों से अपने नाम किया था.
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की हाइलाइट्स, बुमराह के बिना बिखरी दिखी गेंदबाजी
टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी रही और उसने 3.4 ओवरों में ही 39 रन बना लिए थे. यहां से प्रसिद्ध कृष्णा ने भारतीय टीम की वापसी कराई. प्रसिद्ध ने पहले सैम कोंस्टास (22) को वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच आउट कराया. फिर मार्नस लाबुशेन (6) और स्टीव स्मिथ (4) का भी उन्होंने शिकार किया. लाबुशेन और स्मिथ दोनों का ही कैच यशस्वी जायसवाल ने लपका. यहां से उस्मान ख्वाज और ट्रेविस हेड के बीच 5वें विकेट के लिए 46 रनों की पार्टनरशिप हुई. सिराज ने उस्मान ख्वाजा को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराकर इस पार्टनरशिप का अंत किया. यहां से ट्रेविस हेड और ब्यू वेबस्टर ने भारतीय टीम को कोई चांस नहीं दिया और ऑस्ट्रेलिया को जीत की मंजिल तक पहुंचाया.
Tagsभारतऑस्ट्रेलियाबॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफीIND vs AUS मैचIndiaAustraliaBorder-Gavaskar Trophy 2024-25Border-Gavaskar TrophyIND vs AUS match
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





