
x
ICC Champions Trophy: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई में है. मुकाबले में टॉस ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद कंगारू टीम ने 10 विकेट गंवाकर 264 से रन बनाए हैं.
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 में मैथ्यू शॉर्ट की जगह कूपर कोनोली, स्पेंसर जॉनसन की जगह लेग स्पिनर तनवीर संघा आए हैं. संघा के अलावा एडमा जाम्पा भी टीम में स्पेशलिस्ट स्पिनर हैं. वहीं भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ. जो टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने उतरी थी. उसी प्लेइंग 11 पर रोहित शर्मा ने अपना भरोसा जताया है. भारतीय टीम ने इस तरह 14वीं बार टॉस गंवाया है.ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत मुकाबले में बेहद खराब रही. कूपर कोनोली इस मुकाबले में शून्य के स्कोर पर मोहम्मद शमी की गेंद पर विकेटकीपर केएल राहुल को कैच दे बैठे. इसके बाद ट्रेविस हेड ने कुछ दर्शनीय शॉट खेले, लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने आते ही अपने ओवर की दूसरी गेंद पर ही ट्रेविस हेड को शुभमन गिल के हाथों कैच आउट करवा दिया.
TagsIND Vs AUS LIVEऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया टारगेटAustralia gave target to Indiaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





