
x
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। पहले दिन मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। बारिश की वजह से पूरे दिन 55 ओवर का खेल ही हो पाया था। दूसरे दिन मैच आधा घंटा पहले शुरू किया गया। मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 166 रन पर दो विकेट से आगे खेलना शुरु किया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ के शतक के दम पर 105.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 338 रन बनाए हैं। इसके जवाब में खबर लिखे जाने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 27 ओवर में 70 रन बना लिए हैं। इस वक्त शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर हैं।
मैच का स्कोर जानने के लिए क्लिक करें
भारत की पारी, रोहित हुए आउट
भारत को सिडनी टेस्ट मैच में अच्छी शुरुआत मिली। उपकप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच 70 रन की साझेदारी हुई, लेकिन रोहित शर्मा 26 रन के निजी स्कोर पर जोश हेजलवुड की गेंद पर उन्हीं के हाथों कैच आउट हो गए।
ऑस्ट्रेलिया की पारी लड़खड़ाई, स्मिथ ने जमाया श
मैच के दूसरे दिन भारत के खिलाफ सीरीज में रन बनाने में नाकाम रहे स्मिथ ने शतक बनाया। 200 गेंद का सामना करने के बाद 13 चौके की मदद से उन्होंने अपना 27 टेस्ट शतक पूरा किया। पहले दिन बारिश की वजह से बर्बाद हुए ओवर की भरपाई करने के लिए दूसरे दिन मैच आधा घंटा पहले शुरू किया गया। मार्नस लाबुशाने और स्टीव स्मिथ ने पारी को आगे बढ़ाते हुए स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। दूसरे दिन भी बारिश ने मैच में खलल डाली और 66वें ओवर में थोड़ी देर के लिए मैच को रोकना पड़ा। हालांकि बारिश जल्दी ही बंद हो गई और 5 मिनट बाद ही मैच दोबारा शुरू हो गया। दूसरे दिन भारत को पहला सफलता रवींद्र जडेजा ने दिलाई। 91 रन बनाकर खेल रहे लाबुशाने को उन्होंने कप्तान अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच करवाया।
इसके बाद स्मिथ ने चौके के साथ सीरीज में पहला और टेस्ट करियर का 30वां अर्धशतक पूरा किया। 116 गेंद पर 7 चौके की मदद से वह अपनी हाफ सेंचुरी तक पहुंचे। मैथ्यू वेड ने आक्रामक तेवर दिखाए लेकिन 16 गेंद पर 13 रन बनाकर वह जड़ेजा की गेंद पर जसप्रीत बुमराह को कैच दे बैठे। कैमरून ग्रीन को जसप्रीत बुमराह ने शून्य पर LBW कर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई।
इसके बाद कप्तान टिम पेन को लंच के बाद बुमराह ने बोल्ड कर वापस भेजा। पैट कमिंस को जडेजा ने शून्य पर बोल्ड कर दिया जबकि मिशेल स्टार्क को 24 रन पर नवदीप सैनी ने शुभमन गिल के हाथों कैच करवाया। नाथन लियोन को आउट कर जड़ेजा ने भारत को 9वीं सफलता दिलाई। आखिरी सफलता रन आउट के तौर पर भारत को मिली जब रवींद्र जडेजा ने स्टीव स्मिथ को 131 रन के स्कोर पर चलता किया।
पहले दिन दो विकेट गंवाने के बाद टीम के दो अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशाने ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को संभाला। मार्नस ने अर्धशतक जमाया और टीम के स्कोर को 150 के पार पहुंचाया। पहले दिन चोट से वापसी कर रहे ओपनर डेविड वार्नर महज 5 रन ही बना पाए थे जबकि टेस्ट डेब्यू कर रहे दूसरे ओपनर विल पुकोव्स्की ने 62 रन की पारी खेली।
भारतीय का प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), हनुमा विहारी, रिषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया का प्लेइंग इलेवन
डेविड वार्नर, विल पुकोव्स्की, मार्नस लाबुशाने, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, कैमरून ग्रीन, टिम पेन (कप्तान), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जेश हेजलवुड
Next Story





