खेल

IND vs AUS: टीम इंडिया को बड़ा झटका, KL राहुल टेस्ट सीरीज से बाहर, ये है कारण

jantaserishta.com
5 Jan 2021 9:50 AM IST
IND vs AUS: टीम इंडिया को बड़ा झटका, KL राहुल टेस्ट सीरीज से बाहर, ये है कारण
x

फाइल फोटो 

ऑस्ट्रेलिया दौरे में टीम इंडिया के खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला जारी है. अब इस कड़ी में केएल राहुल का नाम जुड़ गया है. शनिवार को टीम इंडिया के अभ्यास सत्र के दौरान मेलबर्न (एमसीजी) में नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए उनकी बाईं कलाई पर मोच आई है. इसके बाद उन्हें मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से बाहर होना पड़ा.

28 साल का यह विकेटकीपर-बल्लेबाज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शेष दो टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएगा. उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में लगभग तीन सप्ताह लगेंगे. केएल राहुल अब भारत लौटेंगे और बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैब की प्रक्रिया से गुजरेंगे.
सीरीज का तीसरा टेस्ट सिडनी में 7 जनवरी से खेला जाएगा, जबकि चौथा और आखिरी मैच ब्रिस्बेन में 15 जनवरी से होगा. केएल राहुल को एडिलेड और मेलबर्न में खेले गए टेस्ट में मौका नहीं मिला था. ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान चोटिल होने के बाद तेज गेंदबाज उमेश यादव और मोहम्मद शमी पहले ही बाहर हो चुके हैं. दोनों बेंगलुरु में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story