खेल

IND VS AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ

jantaserishta.com
11 Jan 2021 12:47 PM IST
IND VS AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ
x

फाइल फोटो 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी टेस्ट पांचवें और आखिरी दिन ड्रॉ हो गया. विवादों से गिरे सिडनी टेस्ट मैच में इस ड्रॉ में भी भारत की जीत है. ऑस्ट्रेलिया के 407 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को रोहित शर्मा (52) ने बेहतरीन शुरुआत दी और इसके बाद ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा ने भारत की जीत की उम्मीदें जगा दी. पुजारा और ऋषभ पंत ने मिलकर 148 रनों की पार्टनरशिप की थी, लेकिन ऋषभ पंत महज तीन रन से अपने तीसरे टेस्ट शतक से चूक गए, जबकि पुजारा 77 रन बनाकर हेजलवुड की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद अश्विन और हनुमा विहारी ने मिलकर मैच ड्रॉ करा दिया. ऑस्ट्रेलिया के सामने अश्विन और हनुमा विहारी 'दीवार 'बन गए.

आखिरी बार भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में यहां 3-7 जनवरी 2019 में टेस्ट मैच ड्रॉ कराया था. भारत टेस्ट सीरीज में दबावमुक्त है. ऐसे में भारत अगर ब्रिस्बेन में चौथा टेस्ट ड्रॉ भी करा लेता है, तो वह ऑस्ट्रेलिया की धरती पर दूसरी बार टेस्ट सीरीज जीत लेगा.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story