खेल
IND vs AUS 2nd ODI : टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 400 रनों का लक्ष्य
Deepa Sahu
24 Sept 2023 6:25 PM IST

x
नई दिल्ली : मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 399 रनों का बड़ा स्कोर बना डाला. टीम की तरफ से 2 शतक लगे. श्रेयस अय्यर ने 105 और शुभमन गिल ने 104 रनों की धांसू पारी खेली.
उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 72 रन बनाए. जबकि कप्तान केएल राहुल ने 52 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया के लिए तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने 2 विकेट लिए. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का अब तक का यह सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहली टीम ने नवंबर 2013 में बेंगलुरु वनडे में 6 विकेट पर 283 रन बनाए थे.
Target - 4⃣0⃣0⃣
— ICC (@ICC) September 24, 2023
India post their highest total against Australia in ODIs 😮
📝 #INDvAUS: https://t.co/i5UtI8EEud pic.twitter.com/sZGOg5f5kh
Next Story





