खेल
IND vs AUS 1st ODI : टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत, चौके बरसा रहे शुभमन गिल
Deepa Sahu
22 Sept 2023 6:44 PM IST

x
इंदौर : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज (22 सितंबर) है. मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 277 रनों का टारगेट दिया है. इस मैच को यदि टीम इंडिया जीतती है तो वह आईसीसी रैंकिंंग में नंबर एक टीम बन जाएगी.
नियमित कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा स्पिनर कुलदीप यादव और हार्दिक पंड्या पहले दो मैच नहीं खेल रहे हैं. मैच में टीम इंडिया की कप्तानी केएल राहुल कर रहे हैं. इस महत्वपूर्ण मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल नहीं खेल रहे हैं. मैच में 5 खिलाड़ियों का कमबैक हुआ, वहीं एशिया कप फाइनल के स्टार मोहम्मद सिराज को मैच में रेस्ट दिया गया.
भारत के 50 रन पूरे
भारतीय टीम के 50 रन पूरे हो चुके हैं. 8.4 ओवरों का खेल अभी तक हुआ है. शुभमन गिल 30 और ऋतुराज गाकवाड़ 21 रन पर खेल रहे हैं.
Next Story





